सुविवि : प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ सफल आयोजन

*सुखाड़िया विश्वविद्यालय में हुआ कैंपस इंटरव्यू* *सुविवि:प्लेसमेंट ड्राइव में आईसीआईसीआई बैंक के वैल्यू बैंकर प्रोफाइल का एम प्रोफेशनल एजुकेशन के द्वारा हुआ विद्यार्थियों का इंटरव्यू* सुखाड़िया विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवम् प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में 7 मई को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवम् प्लेसमेंट सेल की समन्वयक प्रो मीरा माथुर ने बताया कि बैंकिंग सेक्टर का प्रसिद्ध बैंक आईसीआईसीआई बैंक लिमटेड की वैल्यू बैंकर प्रोफाइल का एम प्रोफेशनल एजुकेशन द्वारा यह ड्राइव आयोजित की गई। इस ड्राइव में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्रों ने भाग लिया। ट्रेनिंग एवम् प्लेसमेंट सेल के उप समन्वयक डॉ सचिन गुप्ता ने जानकारी दी कि पूर्व में 6 मई तक ड्राइव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के आवेदन मांगे गए थे उसके आधार पर ही इस प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थियों ने भाग लिया था। डॉ गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि इस प्रक्रिया में सफल होने वाले विद्यार्थियों को बैंक की तरफ से सालाना 2.24 लाख का औसत पैकेज मिलेगा। विश्वविदयालय के छात्रों को आगे भी ट्रेनिंग एवम् प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न कंपनियों में नौकरी करने का अवसर मिलता रहेगा।
Privacy Policy | Terms and Conditions of Use | Refund Policy | Nodal Officer :
Last Updated on : 02/02/26